खबर शेयर करें -

एक किसान ने अपने घर के अंदर कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है. इसके पीछे के कारण का क्या कारण है, इस मामले में जांच की जा रही है

कौशांबी में शुक्रवार को एक किसान ने अपने घर के अंदर कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है. इसके पीछे के कारण का क्या कारण है, इस मामले में जांच की जा रही है. मंझनपुर थाने के थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि कि 65 साल के अवध लाल अपनी पत्नी और बहू के साथ शमशाबाद गांव में रहते थे. उनका बेटा मुंबई में काम करता है. शुक्रवार को अवध लाल ने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर उसके परिजन अंदर पहुंचे, तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़े हैं.

यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी

इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बुजुर्ग किसान की मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों से पूछताछ की गई है. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत होती है. इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि बुजुर्ग किसान ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया.

यह भी पढ़ें -  ⚖️ दो पत्नियों के दावे में फंसी सरकारी नौकरी, बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी को मजबूर महिला; कोर्ट में पहुंचा मामला

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🏔️ ओम पर्वत से फिर गायब हुई बर्फ, पवित्र आकृति धुंधली पड़ने से बढ़ी चिंता; पहाड़ों में भू-धंसाव ने भी बढ़ाई मुश्किलें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad