ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के वरिष्ठ समाज सेवी एवं प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर आनन्द बल्लभ लोहनी का निधन हो गया है, 86 वर्षीय स्व० श्री आनन्द बल्लभ लोहनी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, देर रात उन्होंने हल्द्वानी के शुशीला तिवारी अस्पताल में अन्तिम सांस ली, उनके निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है, उनका निधन सांस्कृतिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पर्वतीय संस्कृति के ध्वजवाहक के रूप में प्रसिद्ध स्व० आनन्द बल्लभ लोहनी ने लालकुआँ के सांस्कृतिक विकास में अपना जो अहम् योगदान दिया है, उनके द्वारा पिछले 55 वर्षों से नगर क्षेत्र में खड़ी एवं बैठकी होली का आयोजन किया जाता रहा है, जिसके लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे।
स्वर्गीय श्री आनन्द बल्लभ लोहनी आध्यात्मिक विचारधारा के धनी थे, सादगी पूर्वक जीवन का निर्वहन करना उन्हें बेहद पसंद उनके निधन पर तमाम समाजसेवी राजनीतिक संगठन व आध्यात्मिक क्षेत्र के तमाम लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
सत्य के पथ पर चलकर ईमानदारी पूर्वक जीवन का निर्वहन करने वाले स्वर्गीय लोहनी बेहतर आदर्श की मिसाल थे। वह क्षेत्र में गुरु जी के नाम से विख्यात थे।
वह तीन पुत्र व एक पुत्री नाती पोतो सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। स्व० लोहनी के बड़े पुत्र समाजसेवी भगवत लोहनी, किराना व्यापारी प्रेम लोहनी व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दिनेश लोहनी भी सामाजिक क्षेत्र में बेहद सक्रिय है, उनके एक पुत्र कीर्ति लोहनी क्षेत्र के दिग्गज समाजिक कार्यकर्ता थे, कुछ वर्ष पूर्व पथरी का ऑपरेशन बिगड़ जाने के चलते उनका निधन हो गया था।
स्वर्गीय लोहनी की अन्तिम यात्रा आज 8.30 बजे प्रातः निकाली जा रही है, तथा चित्रशिला घाट रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad