ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के खिलाफ पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी बेटी घर से नकदी और जेवरात लेकर एक विशेष समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई. पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी युवक के साथ बिना यूसीसी कानून के पंजीकरण के साथ रह रही है. पिता ने युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर घर में रखे नकदी और जेवरात चोरी करने का दबाव बनाकर अपने साथ ले जाने का भी आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता में 23 अक्टूबर से सजेगा भव्य रामलीला का मंच,

मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि बिठौरिया चंद फॉर्म निवासी व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी बेटी उसके साथ रहती थी. इन दिनों बेटी घर से भागकर देहरादून में एक युवक के साथ रह रही है. घर में नकदी और जेवरात रखे हुए थे और नकदी बैंक में जमा करने के लिए अलमारी खोली तो उसमें रखे नकदी और जेवरात गायब मिले. अलमारी से नकदी और जेवरात गायब देख उसके होश उड़ गए.

पुलिस ने शिकायत के बाद बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.पूरे मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
विजय मेहता, मुखानी थाना प्रभारी

पूछताछ और जानकारी जुटाने पर पता चला कि बेटी देहरादून निवासी युवक के साथ रह रही है.युवक ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर घर में रखे नकदी और जेवरात को उसके हाथों चोरी करवा लिया. पिता ने आरोप लगाया कि दोनों देहरादून में बिना यूसीसी में पंजीकरण किए रह रहे हैं. पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि बेटी से नकदी और जेवरात वापस दिलाई जाए.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग द्वारा विशेष सामान वितरण शिविर का आयोजन: पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगी सहायता सामग्री , कहा कहा लगेंगे कैंप जानिए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad