खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे पर रोडवेज और टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में टेंपो सवार एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गौर हो कि बीती सायं नेशनल हाईवे-309 पर रामनगर काशीपुर मार्ग पर ग्राम तेलीपुरा के समीप एक रोडवेज बस एवं यात्रियों से भरी टेंपो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में टेंपो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें -  🔴 अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच की प्रगति सार्वजनिक करे सरकार: राहुल छिमवाल

बताया जा रहा है कि रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू निवासी 45 वर्षीय सफीक, सुहैल व उसका छोटा भाई सगीर निवासी ग्राम लुटाबढ, आरती निवासी ग्राम टांडा, टेंपो चालक वसीम निवासी ग्राम टांडा, तरन्नुम निवासी खताड़ी टेंपो में सवार होकर रामनगर के ग्राम टांडा जा रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी बीच काशीपुर की ओर से रोडवेज की बस आ रही थी और ग्राम तेलीपुरा के समीप टेंपो और बस की भिड़ंत हो गई. जिसमें टेंपो में सभी सवार लोग गंभीर घायल हो गए.

यह भी पढ़ें -  🔴उत्तराखंड को बर्बाद करते पर्यटक, रॉबर्स केव में कंधे पर स्पीकर लेकर पानी में डांस, वायरल वीडियो पर मचा बवाल; पर्यटकों के व्यवहार पर उठे सवाल

जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सफीक को मृत घोषित कर दिया. वहीं तरन्नुम की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. बता दें कि पिछले 6 महीने में रामनगर काशीपुर नेशनल हाईवे-309 पर दो दर्जन से ज्यादा एक्सीडेंट हो चुके हैं. जिसमें कई लोग जान गंवा चुके हैं. हादसे का मुख्य कारण सिंगल रोड होना है. वाहनों की तेज गति हादसे की वजह बन रही है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚆 काठगोदाम–देहरादून रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 45 फेरों पर बदला ट्रेनों का समय; 90 मिनट देरी से चलेगी ट्रेन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad