ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हरिद्वार 

रविवार शाम हरिद्वार के लक्सर में हुई पुलिसकर्मियो और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें सरेराह बाइक सवार बदमाश पुलिसकर्मियों पर गोली चला कर फरार होते साफ नजर आ रहे हैं। इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

 

घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। हालांकि डीजीपी के अल्टीमेटम के बाद हरिद्वार पुलिस बदमाशों की तलाश में हरिद्वार से सहारनपुर तक खाक छान रही है। हरिद्वार के एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसएसपी का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए 6 टीमें लगाई गई हैं। मामले में महत्वपूर्ण लीड भी मिली है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

बता दें कि रविवार शाम को कुछ नकाबपोश बदमाश लक्सर के एक व्यापारी के यहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की बहादुरी के चलते बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।