खबर शेयर करें -

लालकुआं। बचपन से ही लालकुआं नगर में रहने वाले तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लालकुआं नगर में स्थापित करने वाले अजीत चौधरी को उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य किसान आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी का इजहार करते हुए धामी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि अजीत चौधरी लालकुआं क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी चौधरी सर्व दमन सिंह के भाई हैं, उनका पूरा बचपन और जवानी लालकुआं नगर के विकास एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को क्षेत्र में स्थापित करने में लग गई।

यह भी पढ़ें -  दवा दुकानों की हड़ताल से चरमरा सकती है सेहत! उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड:केमिस्टों से माँगा सहयोग, दिया आश्वासन

30 वर्ष पूर्व उन्होंने लालकुआं नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगानी शुरू की, और देखते ही देखते उन्होंने क्षेत्र में संघ की जबरदस्त अलख जगा दी, और वह संघ के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के चलते आगे बढ़ते रहे।

यह भी पढ़ें -  टांडा के जंगल में हाथियों का उत्पाद: 33 केवीए विद्युत लाइन का भारी-भरकम टावर तोड़ा, लालकुआं और बिंदुखत्ता सहित कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

अंततः उत्तराखंड सरकार ने उन्हें राज्य किसान आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत कर विशेष सौगात दी है। उनके इस मनोनयन पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, लालकुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, लाल चंद्र सिंह, सभासद धन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, राजकुमार सेतिया, समाजसेवी अजय चौधरी सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।