ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हादसे में कार सवार चार दोस्त घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।  कार हादसे में युवक समेत गाड़ी में सवार चार दोस्त घायल, जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट वहां फिर हुआ बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़कर पलटी कार

हाईवे के किनारे मिला 83 वर्षीय महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, शरीर से गायब थे समस्त जेवर

रुड़की के नारसन में जिस जगह ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था वहां फिर एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे पर जा पलटी। हादसे में कार सवार चार दोस्त घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

दिल्ली से घर लौटते समय 30 दिसंबर को नारसन कस्बे के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार मोहम्मदपुर जट्ट के पास हाईवे पर कट के पास हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार दोपहर एक बार फिर इसी जगह पर दिल्ली की ओर से आ रही एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

टक्कर इतनी भीषण थी कि साइड से निकल रही हरियाणा रोडवेज की बस से टकराने के बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे पर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

नींद की गोली मिलाकर की प्रेमिका के नाबालिग भाई की हत्या और शव को अपने घर पर जाकर दफनाया 

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। कार को क्रेन के जरिए साइड कराया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि साहिल, सावन, प्राची गौतम व क्षुति निवासी गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad