ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी अनिल शर्मा रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। अनिल शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने डिज्नी हॉटस्टार चैनल रिचार्ज किया था। लेकिन किसी वजह से यह चैनल रिचार्ज नहीं हो पाया था। इसके चलते उन्होंने गूगल पर जाकर चैनल का टोल फ्री नंबर लेकर उसपर कॉल किया था।

लवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी से चैनल रिचार्ज करने का झांसा देकर 2.89 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी अनिल शर्मा रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। अनिल शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने डिज्नी हॉटस्टार चैनल रिचार्ज किया था। लेकिन, किसी वजह से यह चैनल रिचार्ज नहीं हो पाया था। इसके चलते उन्होंने गूगल पर जाकर चैनल का टोल फ्री नंबर लेकर उसपर कॉल किया था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ: 'द न्यू स्कॉलर एकेडमी' के छात्र कनिष्क जोशी ने तैराकी में हासिल किया दूसरा स्थान, जीता रजत पदक

कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम गौतम मिश्रा बताया था। उसने बताया था कि उन्हें कुछ देर के लिए अपना टीवी ऑन रखना पड़ेगा। इसके बाद उसने कहा कि वह उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेज रहा है। इस लिंक को ओपन करने के बाद उनका चैनल चालू हो जाएगा। उसकी बातों में आकर सेवानिवृत्त कर्मचारी ने लिंक ओपन किया। लिंक ओपन करते ही खाते से 2.89 लाख रुपये की रकम साफ हो गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: 6 अक्टूबर को बंद रहेगा गोला रोड़ फाटक , रेलवे ट्रैकों की होगी मरम्मत, जानिए

खाते से रकम की निकासी का मैसेज जब मोबाइल पर मिला तो उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने फिर से उस मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन वह बंद मिला। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि पुलिस आरोपित का मोबाइल नंबर चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में स्वरोजगार योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़े कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad