ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कोटी रोड छिबरौ क्षेत्र में टोंस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए युवक को दोस्तों ने ही अधिक शराब पिलाकर नदी में धक्का दे दिया था। आरोपियों ने पानी में डुबाकर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को 100 मीटर आगे नदी में स्थित गहरे जल कुंड में फेंक दिया।

परीक्षा न दिए जाने पर छात्रा ने की आत्महत्या, फीस नहीं जमा करने का है मामला

यह खुलासा आरोपी दोस्तों से पूछताछ में हुआ है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को कालसी थाना पुलिस ने युवक के चारों दोस्तों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि यशपाल सिंह (30) निवासी ग्राम ललोऊ हाल निवासी फतेहपुर हरबर्टपुर विगत मंगलवार को अपने चार दोस्तों सूरज निवासी ग्राम गैरखोल बड़ाबे पिथौरागढ़, प्रीतम निवासी ग्राम देहरा थाना नौगांव अमरोहा यूपी, विनय निवासी ग्राम कंधारपुर बरेली यूपी, चेतन सिंह राठौर निवासी आमगांव बदायूं यूपी के साथ कोटी रोड छिबरौ क्षेत्र में टोंस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गया था।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

इसके बाद से यशपाल सिंह लापता चल रहा था।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। खोजबीन किए जाने पर शुक्रवार को नदी से यशपाल का शव बरामद किया गया। कालसी पुलिस ने शुक्रवार देर रात ही चारों साथियों के विरुद्ध हत्या तथा षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नदी के किनारे पार्टी के दौरान आरोपियों ने यशपाल चौहान को अत्यधिक शराब पिलाई।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

देशभर में खांसी के बढ़ते मामलों के बीच नए वायरस की दस्तक ?

पास में ही काम कर रहे मजदूरों के जाने के बाद शाम को यशपाल को नदी में धक्का देकर पानी में डुबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके शव को 100 मीटर आगे नदी में स्थित गहरे जल कुंड में फेंक दिया। थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हत्या तथा षड्यंत्र रचने की धारा के अतिरिक्त साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad