खबर शेयर करें -

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली दहन 7 मार्च को होगा और 8 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि होली के बाद ग्रहों की चाल एक बहुत ही शुभ राजयोग का निर्माण करने जा रही है.

भारत ने तीन दिन में ही ख़त्म किया मैच, टेस्ट मैच के ख़त्म होने पर शुरू हुआ विवाद

रंगों का त्योहार होली आने वाला है. सनातन धर्म में होली एक बहुत ही प्रमुख त्योहार माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली दहन 7 मार्च को होगा और 8 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि होली के बाद ग्रहों की चाल एक बहुत ही शुभ राजयोग का निर्माण करने जा रही है. इस राजयोग के बनते ही तीन राशि वालों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये शुभ राजयोग करेगा मालामाल

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल देव गुरु बृहस्पति केवल एक बार ही अपनी चाल बदलेंगे. 22 अप्रैल को बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेंगे. इस राशि में चंद्रमा पहले से ही उपस्थित रहेगा. मेष राशि में गुरु और चंद्रमा के एकसाथ आने से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिषियों का कहना है कि गजलक्ष्मी राजयोग तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है. यह राजयोग कुछ जातकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है. जो लोग लंबे समय से रुपये-पैसे की तंगी को झेल रहे थे, उनकी समस्या भी हल हो सकती है.

मेष राशि- गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण आपकी राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है. यह राजयोग मेष राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर मजबूती देने वाला है. आपको रुपये-पैसों का लाभ होगा. आर्थिक क्षेत्र में आप खूब तरक्की, उन्नति करेंगे. इसके अलावा, नौकरी में प्रमोशन और इन्क्रीमेंट होने की भी संभावनाएं हैं. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी इस अवधि में पूरे हो सकते हैं.

Facebook पर भी पैसे देकर मिलेगा ब्लू टिक, जानिए कितने रुपए देने होंगे ब्लू टिक पाने के लिए,

मिथुन राशि- धनलक्ष्मी राजयोग से लाभान्वित होने वाली दूसरी राशि है मिथुन. इस शुभ राजयोग के चलते मिथुन राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने लगेंगे. देव गुरु बृहस्पति आपके भाग्योदय में बढ़ोतरी करेंगे. नौकरीपेशा लोगों के प्रदर्शन में निखार आएगा. व्यापारी वर्ग को भी अपार धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं. कामयाबी आपके कदम चूमेगी. फंसे हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. आर्थिक योजनाओं से लंबे समय तक लाभ मिलेगा. विवाह के प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं.

धनु राशि- मेष राशि में बन रहा गजलक्ष्मी राजयोग धनु राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होने वाला है. नौकरी हो या व्यापार धनु राशि के जातक हर तरफ से लाभ अर्जित करेंगे. आपकी आय में वृद्धि के योग बनते नजर आ रहे हैं. आपकी आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं. करियर में तरक्की देखने को मिलेगी. कहीं से अच्छी नौकरी का ऑफर भी आपको मिल सकता है. विवाह के योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन के लिए भी समय अनुकूल नजर आ रहा है.

अचानक बढ़े तापमान ने शुरू किया लोगों को गर्मी का एहसास कराना, 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad