खबर शेयर करें -

शॉपिंग मॉल के पास एक युवती से पांच लोगों ने गैंगरेप किया. युवती ने पहले तो डर के मारे आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करवाया. लेकिन जब आरोपी उसे बार-बार परेशान करने लगे तो पीड़िता ने थाने में जाकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी. फिलहाल पुलिस ने पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगामी जांच जारी है.

नोएडा में पुलिस ने 26 साल की युवती से गैंगरेप करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. लेकिन मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी अभी भी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, युवती से गैंगरेप एक शॉपिंग मॉल में कुछ समय पहले हुआ था. पहले तो डर के कारण उसने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया. लेकिन आरोपी उसे बार-बार परेशान कर रहे थे. जिस कारण पीड़िता ने 30 दिसंबर को थाने में तहरीर दी.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ’30 दिसंबर को गैंगरेप पीड़िता द्वारा सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. जिसके बाद जांच की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए लोगों की पहचान राजकुमार, आजाद और विकास के रूप में की गई है. रवि और मेहमी नामक दो अन्य आरोपी फरार हैं. उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.’

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गैंगरेप के आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं. इसलिए डर के कारण उसने पहले उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया. लेकिन वे लोग जब बार-बार परेशान करने लगे तो उसने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान दर्ज किये गए हैं. फिलहाल गैंगरेप में शामिल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad