ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बागेश्वर : गरुड़ तहसील के सैलानी गांव में घर के पीछे खोदाई करते समय पहाड़ दरक गया। भारी मात्रा में बोल्डर तथा पत्थरों की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। राजस्व पुलिस घटना की जांच में जुटी। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट की नई पारी का आगाज, भव्य समारोह में हुआ जोरदार स्वागत; मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

मंगलवार की सुबह सैलानी गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र लाला सिंह तथा उनका पुत्र 24 वर्षीय दर्शन सिंह घर के पीछे गौशाला बना रहे थे। जिसकी नींव के लिए मिट्टी खोद रहे थे। एकाएक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा तथा बोल्डर गिरने लगे। वह मलबे में दब गए। वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकाला। प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां डा. उपासना ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्रधान आनंद परिहार ने बताया कि मृतक परिवार गरीब है। पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा से मुआवजा दिया जाए। इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम कर उसे स्वजन को सुपुर्द किया जाएगा। घटना की जांच राजस्व पुलिस करेगी। मृतक दर्शन दीपावली पर घर आया था। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad