खबर शेयर करें -

फिरोजाबाद में रेस्टोरेंट में प्रेमिका का जन्मदिन मनाने आए प्रेमी को प्रेमिका के भाइयों ने पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पीटा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया तथा थाने ले आई।

पुलिस ने तीनों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

मामला टूंडला कोतवाली क्षेत्र के निकुंज कॉलोनी का है। यहां बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे रेस्टोरेंट में एक युवक अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने आया था। उनके रेस्टोरेंट में होने की जानकारी युवती के भाइयों को मिल गई। इस पर वह वहां पहुंच गए। युवती के भाइयों ने युवक को पकड़ लिया और पीटने लगे। मारपीट होने के बीच युवती भाइयों से बचकर वहां से भाग गई।

रेस्टोरेंट के बाहर युवक के साथ मारपीट होते देख अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए शांति भंग के आरोप में न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि झगड़ा कर रहे तीनों युवकों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad