ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका जल्द आने वाला है. आगामी 11 दिसंबर से 21 दिसंबर 2024 तक बीईजी एंड सेंटर, रुड़की में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. सेना जनसंपर्क विभाग द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि अभ्यर्थी अपने लॉग इन अकाउंट के माध्यम से जेआईए (ज्वाइन इंडियन आर्मी) वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें या किसी भी समस्या के मामले में एआरओ, लैंसडाउन से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें -  Breaking: लालकुआं-बिंदुखत्ता के राजीव नगर में दिखा 8-9 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, वीडियो

जानकारी दी गई है कि अभ्यर्थी की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7456874057 स्थापित किया गया है. हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शीघ्र समाधान के लिए जेआईए वेबसाइट के माध्यम से अपने सभी प्रश्नों का समाधान करें.

पुरुष अभ्यर्थी रैली 11 से 16 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी. जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए रैली 19 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, तीन फोटो समेत सभी मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 3 बजे तक रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा. उम्मीदवार को रैली स्थल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन के लिए आधार के साथ पंजीकृत अपना मोबाइल नंबर ले जाना होगा.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और सभी मूल दस्तावेजों के बिना सेना भर्ती रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जिला प्रशासन और सेना के अधिकारी भर्ती रैली के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  Breaking:उत्तराखंड: 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

दलालों से रहे सावधान: सेना की तरफ से अस्पष्ट किया गया है कि सेना भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाती है. जिसमें आप केवल और केवल अपनी मेहनत के बल पर भर्ती हो सकते हैं. सेना भर्ती के लिए यदि आपसे कोई दलाल या बिचौलिया संपर्क करता है तो रैली स्थल पर मौजूद सैन्य पुलिस अधिकारियों को सूचित करें.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad