खबर शेयर करें -

लालकुआं/बिंदुखत्ता:

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा नैनीताल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली के प्रथम बार लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता मंडल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समूचा क्षेत्र ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गुंजायमान रहा।

शहीद स्मारक पर टेका मत्था

​अपने प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली सबसे पहले जड़ सेक्टर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। यहाँ उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र सेवा की निरंतर प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

अंबेडकर भवन में कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब

​इसके पश्चात बिंदुखत्ता के संजय नगर स्थित अंबेडकर भवन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उसे अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा कर पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

​कार्यक्रम का सफल संयोजन हेमंत कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट, बीएसएनएल निदेशक दीपक जोशी, दुग्ध संघ डायरेक्टर गोविंद मेहता, गणेश कांडपाल, मंडल महामंत्री पूरन बोरा, मंडल उपाध्यक्ष हेमा कांडपाल, मंडल मंत्री हरीश लाल, मंडल मंत्री दीपा देवी, कार्यालय मंत्री हरेंद्र बिष्ट, बूथ अध्यक्ष रवि कुमार, बूथ अध्यक्ष सरिता बोरा, पूरन बिष्ट, नंदकिशोर और युवा भाजपा कार्यकर्ता पंकज कोरंगा सहित भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

ब्यूरो रिपोर्ट, अग्रसर भारत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad