खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, अल्मोड़ा

उत्तराखंड में मानो घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन गुलदार किसी न किसी को निवाला बना रहा हैं। अभी बीते रोज ही पौड़ी जिले में 5 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने निवाला बनाया था। अब दुःखद खबर अल्मोड़ा जिले से आ रहीं है।

यहां 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम 6:30 बजे अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के क्वैराली गांव निवासी रमेश सिंह का 11 वर्षीय पुत्र आरव सिंह घर के ही एक कमरे से दूसरे कमरे में टीवी देखने के लिए आंगन से होकर निकला।

यह भी पढ़ें -  📰 देवभूमि में नहीं रुक रहा चोरों का कहर, ऑटो से गहनों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

इस बीच पास ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया। वह उसे उठा कर जंगल की ओर ले गया।स्वजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए, जिसके बाद जिस दिशा में गुलदार भागा, उसी ओर ग्रामीण भी दौड़े।

यह भी पढ़ें -  दवा दुकानों की हड़ताल से चरमरा सकती है सेहत! उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड:केमिस्टों से माँगा सहयोग, दिया आश्वासन

घटनास्थल से करीब 50 मीटर दरी पर आरव का क्षत-विक्षत शव पडा हुआ था।वन विभाग को इसकी सूचना दी। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  📰 चेकिंग के दौरान SUV से ₹1.55 करोड़ कैश बरामद, मचा हडकंप

घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आरव प्राथमिक स्कूल नैनी में कक्षा 5 में पढ़ता था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad