ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, नशेड़ी कार चालक ने रेलवे बाजार रोड पर गौवंशियों के झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर से कुछ गौवंशी कई फीट दूर उछल कर गिरे। घटना में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन घायल हो गए। आरोपी पर सख्त कार्रवाई के लिए गौरक्षकों ने बनभूलपुरा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 281, 125, 11 पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पीलीकोठी निवासी प्रियांशु वर्मा बुधवार रात अपने कार सवार दोस्तों के साथ शराब पी। इनके पास एक आल्टो और दूसरी लग्जरी कार थी। शराब पीने के बाद रात करीब दो बजे सभी रोडवेज बस अड्डे के पीछे पान खाने पहुंचे।

 

यहां प्रियांशु आल्टो कार से उतर कर दोस्त की लग्जरी कार का ट्रायल लेने निकल पड़ा। बेहद तेजी से कार लेकर निकले प्रियांशु ने रेलवे बाजार में बेसहारा गौवंशियों के झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी घटना वहीं लगे कई सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दिख रहा है कि कार की जोरदार टक्कर से एक साथ कई गौवंशी कई फीट दूर जाकर गिरे।

 

जिसमें एक गौवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन घायल हुए। घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से आक्रोशित गौरक्षक जोगेंद्र राणा, दीपांशु पोखरिया, सूजल चौधरी व सुरेश बिष्ट बनभूलपुरा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को घटना की रात ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी गई है। मृत पशु को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad