ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कठघरिया में साईं मंदिर के पास एक आरोपी ने वृद्धा को डरा धमकाकर लूटपाट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीती 19 अप्रैल की शाम ऊंचापुल निवासी 90 वर्षीय बसंती देवी कठघरिया में साईं मंदिर के पास अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

बीती 19 अप्रैल की शाम ऊंचापुल निवासी 90 वर्षीय बसंती देवी कठघरिया में साईं मंदिर के पास अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं।

तभी एक लूटेरे ने अंधेरे का फायदा उठाकर उन्हें डरा धमका कर और मुंह दबाकर कान के झुमके, गले से मंगल सूत्र आदि छीन लिये। जिनका वजन करीब दो तोला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर पुलिस ने बजुनिया हल्दू को जाने वाले रास्ते से दिलीप मौर्या निवासी मकरंदपुर थाना बहेड़ी को माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 1.40 लाख के सोने के आभूषण भी बरामद हुए हैं।