खबर शेयर करें -

 पुलिस ऑपरेशन रोमियो चलाकर रात में बेवजह सड़कों पर घूमने और शराब पीने वालों को सबक सिखा रही है, लेकिन कुछ लोगों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है।

बीते रविवार की रात मोटर साइकिल सवार कुछ शराबियों ने मुखानी थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। यहां एक व्यापार मंडल की महिला प्रदेश महामंत्री की दुकान को निशाना बनाते हुए पथराव किया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन उनकी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

रेशमबाग आरटीओ चौकी क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अवस्थी ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि आवास के निचले हिस्से में उनकी अरविंद डेरी के नाम से दुकान है। रात करीब ढाई बजे दो मोटर साइकिल सवार तीन युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे। वह कुछ देर वहीं रुके रहे और फिर अचानक पथराव कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

वह गालियां दे रहे थे। पथराव में दुकान के बाहर लगा एलईडी बोर्ड व अन्य सामान टूट गए। आरोपियों की यह पूरी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें वह नशे में धुत होकर पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।