खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, । पीलीकोठी स्थित एक घर में पूजा-पाठ की तैयारियों के बीच अचानक सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर से लगी आग ने कुछ ही देर में तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से घर में मौजूद दो महिलाएं और दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। करीब पौन घंटे बाद घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

दमकल वाहन के पहुंचने तक आग बुझाई जा चुकी थी। पीलीकोठी में श्याम गार्डन के पास रहने वाले राम अवतार पाल यहां परिवार के साथ रहते हैं। राम अवतार के छोटे बेटे सुभाष पाल ने बताया कि घर में शाम को पूजा-पाठ होनी थी और इसके लिए पूरा परिवार एकत्र हुआ था।

शाम करीब साढ़े चार बजे परिवार की महिलाएं घर के निचले तल पर बने किचेन में चाय बना रही थी कि तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। कोई कुछ समझा पाता, इससे पहले ही आग फैलने लगी और कुछ ही देर में जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इस घटना में सुभाष की भाभी मंजू पाल पत्नी दिनेश पाल, रूपा पाल पत्नी हरीश पाल, भाजे आदित्य (12 वर्ष) और पीयूष (8 वर्ष) बुरी तरह झुलस गए।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad