खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गोला बायपास रोड के इलाके में उसे वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने रेलवे पटरी के किनारे अज्ञात युवक का शव देखा।

शव मिलने की सूचना पर बनभूलपुरा क्षेत्र के थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने यहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख़्त के बाद परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  🎓 उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षा मंत्री के निर्देश: छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित, आत्मनिर्भरता पर जोर

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान नीरज जोशी पुत्र मुरली मनोहर निवासी मोटाहल्दू लाल कुआं के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

घटनास्थल पर जांच से अनुमान लगाया जा रहा है की हो सकता है युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हुई हो या ट्रेन की चपेट में आने से भी हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad