खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। अब मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि बारिश होने की संभावना अभी नहीं है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह और शाम के समय 22 नवंबर से कोहरा छाने लगेगा। 24 नवंबर तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। कोहरे की वजह से दिन और रात के तापमान में और भी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

 

अनुमान है कि कोहरे का असर नैनीताल जिले के मैदानी हिस्सों जैसे कि लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, चोरगलिया आदि में भी हो सकता है। इधर हल्द्वानी में मंगलवार को दिन के समय अच्छी धूप निकली। हालांकि रात के समय अब तापमान में काफी गिरावट हो रही है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ों में भी अब ठंड बढ़ रही है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है।