खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (MBPG कॉलेज) में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन के दौरान कॉलेज के बाहर माहौल गरमा गया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत छात्रसंघ के सभी 11 पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक कॉलेज के बाहर जुटे और रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, छात्रसंघ चुनाव को लेकर पहले ही बिना अनुमति जुलूस और शक्ति प्रदर्शन नहीं करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद समर्थकों की ओर से बाइक, कार और ट्रकों के साथ रैली निकाली गई। कुछ बड़े वाहनों पर DJ भी लगाए गए थे। तेज आवाज में नारेबाजी और वाहनों की भीड़ के चलते आसपास यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों को वहां से हटाया। पुलिस की ओर से बल प्रयोग किए जाने की बात भी सामने आई है।

वाहनों के नंबर नोट, वीडियो से हो रही पहचान

पुलिस ने रैली में शामिल वाहनों के नंबर नोट किए हैं। SP सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, रैली में शामिल लोगों की पहचान के लिए वीडियो और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  ​अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न: 4.45 करोड़ का कारोबार, 12 लाख का मुनाफा; किसानों को 15% लाभांश

पुलिस की कार्रवाई का फोकस उन लोगों की पहचान पर है, जिन्होंने अनुमति संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए रैली या प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

MBPG कॉलेज में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होना है। अध्यक्ष पद पर ABVP के धीरज बिष्ट, NSUI के मेहुल शाह और ABVP से अलग होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे आर्यन बेलवाल के बीच मुकाबला है। कॉलेज में करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं के मतदान करने की बात सामने आई है।

नामांकन के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल समर्थकों के साथ पहुंचे। वहीं NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह ने चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बताया। ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने भी अपनी चुनावी तैयारियों और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें -  खटीमा की दलित बस्ती में पहुंचे सीएम धामी, ग्रामीणों के साथ किया भोजन

26 सितंबर को नाम वापसी, 29 को मतदान

छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।

नामांकन के दौरान हुए शक्ति प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad