खबर शेयर करें -

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को खटीमा की एक दलित बस्ती में अचानक पहुंचे। उन्होंने यहां स्थानीय लोगों, महिलाओं और बच्चों से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

बस्ती के बच्चों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी पढ़ाई और स्कूल जाने को लेकर जानकारी ली। वहीं, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों से क्षेत्र की जरूरतों तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें -  2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज, जिलाधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश

इस दौरान सीएम धामी ने ग्राम प्रधान के घर ग्रामीणों के साथ दोपहर का भोजन भी किया। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं के बारे में फीडबैक लेते हुए पूछा कि योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंच रहा है या नहीं।

यह भी पढ़ें -  किच्छा-पंतनगर के बीच रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से गुजरें

मुख्यमंत्री का यह दौरा स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर जमीनी स्तर की स्थिति समझने पर केंद्रित रहा। ग्रामीणों ने भी उनके सामने क्षेत्र से जुड़ी अपनी समस्याएं और जरूरतें रखीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad