ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज में काम करने वाले वनकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में लाश मिली है. जंगल में वन कर्मी की लाश मिलने से विभाग में सनसनी फैली गई. फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

जानकारी के मुताबिक, गौला रेंज के अंतर्गत कार्यरत 43 वर्षीय वनकर्मी मोहन सिंह संभल अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर परिसर में रहता था. जो रविवार की शाम अपनी पत्नी से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक जब वो वापस नहीं आया तो परिजनों ने गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी को सूचित किया.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार

इसके बाद वन विभाग ने मोहन सिंह की तलाश के लिए एक सर्च अभियान शुरू किया. वन विभाग की टीम जब जंगल में पहुंची तो मोहन सिंह का शव एक पेड़ की मोटी टहनी से लटका मिली. यह घटना पूरे वन विभाग के साथ मोहन सिंह के परिवार के लिए भी एक गहरी शोक की लहर लेकर आई. फिलहाल, हत्या या आत्महत्या के एंगल से पुलिस जांच में जुट गई है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad