ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 यूट्यूबर सौरभ जोशी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जोशी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है,

जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ का सदस्य बताते हुए उसे पैसे देने की धमकी दी थी। पत्र में यह कहा गया था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो परिवार के किसी सदस्य को जान से मार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी अरुण कुमार (19) पुत्र पूरन सिंह निवासी थानपुर, डावरी थाना फेजगंज तहसील बिसौली, जिला बदायूं को हल्द्वानी की ओलिविया कॉलानी के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी पहले जिला मौहाली के जिरकपुर स्थित रेडिसन होटल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। यहां उसकी शॉर्टकट तरीके से अधिक पैसे कमाने की आदत थी, जिसके कारण वह नशे के कारोबार में भी लिप्त था। जब होटल प्रबंधन को उसके अवैध कार्यों की जानकारी मिली, तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद आरोपी ने शॉर्टकट में पैसा कमाने के लिए यूट्यूबर को धमकी देकर रंगदारी मांगने की साजिश रची।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए त्वरित और सटीक रणनीति अपनाई, जिससे यह मामला महज 12 घंटे में सुलझ गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad