खबर शेयर करें -

एक युवक की नाबालिग पत्नी लापता हो गई। अब वह अपने सास-ससुर को धमका रहा है। ससुरालियों ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहीर सौंपी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

राजपुरा पड़ाव राजेंद्र निवासी दंपति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, करीब छह माह पहले 16 क्वाटर टनकपुर रोड निवासी युवक ने उनकी नाबालिग बेटी से बहलाफुसला कर शादी कर ली थी। शादी के बाद उसने बेटी को घर में कैद कर लिया और उससे मारपीट करने लगा। वह उसे मायके भी नहीं जाने देता और कोई मिलने जाता तो उसे भी मारपीट कर भगा देता था।

यह भी पढ़ें -  एलबीएस कॉलेज में कोषाध्यक्ष पद के लिए खुशी मेहता का प्रचार तेज, छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान का किया वादा

बीती 6 मई को अचानक उनकी बेटी लापता हो गई। जिसके बाद आरोपी युवक उन्हें घर आकर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने लगा। माता-पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की है। कोतवाल उमेश मलिक का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में मौसम ने रोका पर्वतारोहियों का रास्ता, 179 ट्रेकर्स फंसे; 8 हेलीकॉप्टरों से आज रेस्क्यू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad