खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  बच्चे को बचाने में मोटर साइकिल सवार हादसे का शिकार हो गए। अचानक ब्रेक लगाने से मोटर साइकिल अगले टायर पर खड़ी हो गई। पीछे बैठा युवक सिर के बल सड़क पर गिर गया, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

संजयनगर खेड़ा रुद्रपुर निवासी राकेश सरकार (34 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सरकार रुद्रपुर में कपड़े की दुकान में काम करता था। पुलिस के मुताबिक सोमवार को राकेश अपने दोस्त धरम सरकार के साथ हल्द्वानी घूमने आया था। यहां अमृतपुर में घूमने-फिरने के बाद दोनों मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे।

शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों दोस्त रामपुर रोड पर जियो पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि तभी अचानक एक बच्चा मोटर साइकिल के आगे आ गया। मोटर साइकिल चला रहे धरम ने तेजी से ब्रेक लगाए तो मोटर साइकिल अगले पहिये पर खड़ी हो गई और पीछे बैठा राकेश सिर के बल सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोर आ गई। आनन-फानन में उसे डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धरम के हाथ में भी चोट आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad