खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गोली चलने की आवाज़ ने लोगों को दहला दिया। घटना गन्ना सेंटर के पास लालमणि निवाड़ क्षेत्र की है, जहां रविवार को 60 वर्षीय कुंदन सिंह बोरा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक अपने घर में मौजूद थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी। आसपास के लोगों और परिजनों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर की छानबीन की।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कैसे और किस परिस्थिति में चली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सके।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और सन्नाटा पसर गया है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर संभव पहलू से की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

मृतक कुंदन सिंह बोरा क्षेत्र के एक अच्छे काश्तकार बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad