खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वनी कोतवाली पुलिस ने एक कार से 35 पेटी शराब पकड़ी है. लेकिन शराब कौन ला रहा था और कहां ले जा रहा था? इसका पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है. वहीं एक अन्य मामले में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 पेटी देसी शराब पकड़ी है.

यह भी पढ़ें -  🚨 “रहस्यमयी मौत या ओवरडोज?” हल्द्वानी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, दोस्त लापता!

कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में ऑपरेशन रोमियो के तहत रविवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान कुल्यालपुरा रोड पर खड़ी एक कार की तलाशी ली गई तो कार से 35 पेटी देसी शराब बरामद की गई. पुलिस ने कार के पास काफी खोजबीन की. लेकिन कोई शख्स नजर नहीं आया. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है. जबकि मामले में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें -  🚨 2027 का बिगुल बजा! राजनाथ सिंह की सभा में चुनावी ‘मास्टर प्लान’ तैयार

वहीं दूसरे मामले में चौकी राजपुरा में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सुमित पाल निवासी वार्ड नंबर-12 राजेन्द्र नगर राजपुरा के कब्जे से दो पेटी देसी शराब बरामद की है.

यह भी पढ़ें -  🚨 दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौके पर मौत

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad