ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

प्रेमी और प्रेमिका की बीच सरेआम हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ ‌पुलिस में तहरीर सौंप दी है। जिसमें प्रेमी और प्रेमिका ने एक दूसरे के खिलाफ कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। 

बिग ब्रेकिंग – लालकुआं रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शिलान्यास, 

प्रेमी और प्रेमिका की बीच सरेआम हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ ‌पुलिस में तहरीर सौंप दी है। जिसमें प्रेमी और प्रेमिका ने एक दूसरे के खिलाफ कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

 

पुलिस को सौंपी तहरीर में शहर निवासी एक युवती ने कहा है कि रितिक नामक युवक उसका पूर्व प्रेमी है। आरोप है कि वह फोन पर उसे गालियां दे रहा था। इसकी शिकायत करने वह उसके घर पहुंची तो ‌रितिक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल भी तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

वहीं मामले में रितिक की ओर से भी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। आरोप है कि उसने युवती से लंबे समय से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद वह उसे व उसके परिवारजनों को आए दिन धमकाती रहती है और दुराचार के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देती है। आरोप है कि उसके घर पहुंचकर युवती ने उसकी मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

रुद्रपुर में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad