खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, । ड्यूटी से घर लौटे एक युवक ने रास्ते में जहर खा लिया और घर पहुंचने पर परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी। तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  🗳️ उत्तराखंड में SIR का अंतिम चरण पूरा, मतदाता सूची का डाटा फ्रीज; 3 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट

पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला बिन्दुखत्ता लालकुआं निवासी गौतम बहुगुणा (24 वर्ष) पुत्र जगदीश चंद्र बहुगुणा यहां परिवार के साथ रहता था। वह एक कंपनी में काम करता था। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह नौकरी करने गया था। शाम को घर लौटा तो उसकी तबीयत खराब थी। घर पहुंचने पर जब परिजनों ने पूछा तो बताया कि उसने जहर खा लिया है।

यह भी पढ़ें -  एलबीएस कॉलेज में कोषाध्यक्ष पद के लिए खुशी मेहता का प्रचार तेज, छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान का किया वादा

परिजन उसे तुरंत लालकुआं स्थित अस्पताल लाये। जहां से उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेज दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में आज ट्रैफिक डायवर्जन: नैनीताल रोड पर नहीं चलेंगे वाहन, जानिए पूरा रूट प्लान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad