ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पॉक्सो में नामजद शिक्षक को कोर्ट ने बरी कर दिया है। करीब नौ महीने पहले शिक्षक पर अपने ही स्कूल की छात्रा का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा था।

उत्तराखंड में हिंदी विषय में फेल हो गए 9699 विद्यार्थी, विशेषज्ञों ने कहा- कम हो रही रुचि

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

अधिवक्ता बसंत जोशी ने बताया कि चकलुवा कालाढूंगी निवासी शिक्षक पर उसकी छात्रा ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। छात्रा और उसके पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सितंबर-2022 में आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अधिवक्ता ने बताया कि छात्रा के बयान में विरोधाभास था। शिक्षक पर यह भी आरोप था कि छात्रा का अश्लील फोटो शिक्षक ने अपने मोबाइल से खींचा है, लेकिन पुलिस ने शिक्षक के मोबाइल की जांच नहीं की। बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश स्पेशल जज पॉक्सो हल्द्वानी की कोर्ट से 26 मई को आरोपी शिक्षक को दोषमुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

उत्त्तराखंड : रुद्रपुर मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार हुए बरामद, अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad