खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां रजाई गद्दों की दुकान में अचानक से आग लग गई. आग ने पास की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

जानकारी के मुताबिक वनभूलपुरा थाने के सामने सोमवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से अशरद की रजाई गद्दों की दुकान में आग धधक गई. इससे दुकान में रखे गद्दे और अन्य सामान जल गए. कुछ ही देर में आग पड़ोसी की दो दुकानों तक जा पहुंच, जिस पर लोगों ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया है. इसीलिए दोनों दुकानों को कम नुकसान हुआ है. लेकिन रजाई गद्दे की दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई.

घटनास्थल पर पहुंचे सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां बुलानी पड़ी थी. चार गाड़ियों की मदद से ही आग को बुझाया गया. राहत की बात ये है कि इस हादसे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

वहीं, आग लगने के कारणों पर सीएफओ गौरव किरार ने कहा कि आग कैसे लगी इस बारे में अभीतक पता नहीं लग पाया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पता चल पाएगी की दुकान में आग कैसे लगी. प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सक्रिट लग रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad