mausam
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी ठंड से ठिठुर गया है। लगातार दो दिनों से ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है ठंड यूं ही बरकरार रहेगी। बस राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक दिन के समय धूप निकलेगी।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग)नैनीताल में भारी वाहनों की एंट्री बैन: वीवीआईपी मूवमेंट और वीकेंड के चलते प्रशासन का सख्त फैसला

शहर में सुबह ही कोहरा छाया हुआ था। कोहरा छाने की वजह से ठंड बढ़ गई। हल्की शीतलहर चल रही थी। शाम होने के साथ ही कोहरा और भी घना हो गया। साथ ही शीतलहर भी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  🚨 अधिवक्ता से ₹30 लाख की ठगी का आरोप! पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी 💣

अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री कम है। इधर, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार से दिन के समय धूप निकलेगी लेकिन साथ ही शीतलहर भी चलेगी। शाम के समय घना कोहरा छा जाएगा। अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है लेकिन ठंड का असर इसी तरह से रहेगा।