ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में रिटायर्ड दरोगा के घर से 15 लाख रुपये से अधिक के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि परिवार नैनीताल में नंदा देवी का मेला देखने गया था, तभी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इसी क्रम में मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के घर में निशाना बनाया है. चोरों ने करीब 15 लाख रुपए से अधिक की चोरी की है. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.बताया जा रहा है कि परिवार नैनीताल में नंदा देवी का मेला देखने गया था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस इलाज, मदद करने वाले राह-वीरों को ₹25 हजार का पुरस्कार

इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पांच कमरे खंगाले और लाखों के माल पर हाथ साफ किए. साथ ही चोरों ने जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को तोड़कर पानी से भरी बाल्टी में डाल दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल पाए.पुलिस के मुताबिक आरटीओ रोड उदयलालपुर मुखानी निवासी बसंत कुमार पांडे साल 2021 में कैंप कार्यालय हल्द्वानी से दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे. वर्तमान में वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. 23 सितंबर को वह पत्नी के साथ नंदा देवी का मेला देखने नैनीताल गए थे, तभी वह अपने बेटे के यहां ठहर गए. 27 सितंबर को पड़ोसी ने फोन कर उनको बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

रिटायर्ड दरोगा बसंत के अनुसार चोरों ने घर में पांचों कमरे खंगाले और उनकी पत्नी और दोनों बहुओं के करीब 30-35 तोला सोने-चांदी के जेवर और ₹8000 नकदी ले गए. साथ ही चोरों ने घर के मंदिर में चढ़ाये रुपये भी चोरी कर लिए. वहीं, मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व CM हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर FIR, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में किया था प्रदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad