खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे हल्द्वानी पहुंच चुके हैं और उनकी चुनावी जनसभा इस वक्त रामलीला मैदान में चल रही है। सचिन विधायक सुमित हृदयेश के साथ स्वयं वाहन चलाकर पहुंचे और सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे प्रहार किए।

सचिन ने कहा कि इस बार पूरे देश में बदलाव की लहर है और कांग्रेस पूरी मजबूती से मैदान में खड़ी है। भाजपा केवल धर्म और जाति की बात पर वोट कमाना चाहती है पर अब जनता सब जान चुकी है और भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाली।

भाजपा के पास जनता के सवालों के जवाब नहीं हैं और न ही यह सरकार जवाब देना चाहती है। रोजगार,महंगाई और भ्रष्टाचार पर बात करने से डरती है। नेताओं की आवाज दबाने और विपक्ष को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। पर अब जल्द नतीजे सामने आएंगे और इस बार कांग्रेस को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad