ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा में सुबह की नमाज अता कर युवती ने खुदकुशी कर ली। शनिवार को लाइबा रोजाना की तरह उठी और नमाज अता करने के लिए प्रथम तल पर आई। इसके बाद वह अपने कमरे में वापस चली गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मौत का कारण प्रेम-प्रसंग मान रही है और जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी अंकित चौहान को कोबरा से डसवाने वाली माही उर्फ डौली को पुलिस ने उसके प्रेमी दीप कांडपाल के साथ किया गिरफ्तार

बनभूलपुरा में सुबह की नमाज अता कर युवती ने खुदकुशी कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मौत का कारण प्रेम-प्रसंग मान रही है और जांच शुरू कर दी है। इंदिरा नगर बड़ी मस्जिद लाइन नंबर एक निवासी इश्तियाक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर के प्रथम तल पर रहते हैं। जबकि 22 वर्षीय बेटी लाइबा का कमरा दूसरे तल पर रहती थी। शनिवार को लाइबा रोजाना की तरह उठी और नमाज अता करने के लिए प्रथम तल पर आई। इसके बाद वह अपने कमरे में वापस चली गई।

मां ने नाश्ता करने के लिए दी आवाज

सुबह नौ बजे उसकी मां ने नाश्ता करने के लिए आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर मां कमरे में पहुंची। दरवाजा खोला को बेटी का शव फंदे से लटका था। यह दृश्य देख स्वजन में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

स्वजन के मुताबिक कुछ समय पहले लाइबा की शादी बनभूलपुरा के ही एक युवक से तय हुई थी। जब उन्हें पता चला कि लड़का बारबर है तो उन्होंने शादी तोड़ दी। आरोप है कि शादी टूटने के बाद भी युवक उससे बात करता था। शक है कि उसी की वजह से लाइबा ने जान दी। वह तनाव में थी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

स्वजन की तहरीर नहीं मिली

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि स्वजन की तहरीर नहीं मिली है। जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई तो आरोपित पर केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

अब व्यावसायिक पार्सल विदेश भेजने के लिए नहीं लगाने होंगे दिल्ली के चक्कर, जानिए पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad