ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

गुरुवार 29 नवंबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में ईजा बैंणी महोत्सव के भव्य आयोजन शामिल होगे. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिले को करीब 713 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे.

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कल गुरुवार 29 नवंबर को ईजा बैंणी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. बुधवार 28 नवंबर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने तैयारियों का जायजा लिया. साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

मुख्यमंत्री नैनीताल जिले को देगे करोड़ों रुपए की सौगात: 

हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव में जिले को करीब 713 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा. इसके 13 जिलों के 26 उत्पादों के स्टाल भी यहां लगाए जा रहे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी:

इसके अलावा GI टैग वाले उत्पादों को भी यहां दिखाया जायेगा. महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित उत्पादों का सजीव चित्रण दिखाया जायेगा. इसके अलावा पहाड़ी अनाज के व्यंजनों को भी प्रोत्साहन देने के लिए अम्मा की रसोई को भी प्रदर्शित किया जायेगा. ईजा बैणी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.

13 जिलों के 26 उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी:

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

उत्तराखंड की मातृ शक्ति व लोक कला, हस्त कला और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में 13 जिलों के 26 उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी. हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियों पूरी कर ली है. सुरक्षा के खास इंतजाम किए है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad