ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से आई विजिलेंस टीम ने मंगलवार को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दारोगा मोहन सिंह बोरा को गिरफ्तार किया है। दारोगा केलाखेड़ा थाने में तैनात था। इधर एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

केलाखेड़ा में तैनात दारोगा ने विद्युत चोरी के मामले में एक व्यक्ति से रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की। विजिलेंस ने मामले की जांच की और पीड़ित व्यक्ति की शिकायत सही मिलने पर हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर दारोगा मोहन बोरा को 4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो

दारोगा की गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजू नाथ टीसी ने अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad