खबर शेयर करें -

स्कूटी के पिछले टायर में साड़ी फंसने से नवविवाहिता 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर नवविवाहिता को अस्पताल पहुंचाया। 

स्कूटी के पिछले टायर में साड़ी फंसने से नवविवाहिता 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर नवविवाहिता को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता पति के साथ हैड़ाखान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थी। वापस लौटते समय पसोरी गांव के पास यह घटना हुई।

यह भी पढ़ें -  🏥 “लालकुआँ में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ: नरेश चन्द्रा बोले— मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म”

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बहेड़ी व हाल निवासी देवीपुरा चोरगलिया निवासी किशन लाल कश्यप की शादी आठ महीने पहले रामपुर के हरदासपुर में रहने वाली अनीता (20 वर्ष) से हुई थी। किशन पेंटिंग कर जीवन यापन करता है। शादी के बाद सोमवार को नवविवाहित दंपती स्कूटी से हैड़ाखान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गया था।

यह भी पढ़ें -  🇮🇳 कारगिल विजय दिवस: हल्द्वानी में शहीदों को नमन, देशभक्ति का संकल्प दोहराया

शाम 6:30 बजे दोनों मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। इसबीच पसोली गांव के पास महिला की साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंसने लगी। महिला को इस बात का एहसास नहीं हुआ। अचानक उसकी पूरी साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंसकर खुल गई। इस पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई।

महिला सड़क से नीचे 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पति खाई से पहले अटककर घायल हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला और सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम है।