ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्री मानसून से पहले बीते कुछ दिनों से हल्द्वानी में लोगों को अत्यधिक उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी है। हालांकि बुधवार को सुबह बादल होने से बारिश की हल्की बूंदाबांदी हुई है।

जिसके बाद दोपहर तक तापमान थोड़ा गर्म रहा। लेकिन शाम होते ही मौसम सुहावना हो गया है।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

पंतनगर मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार की रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। फिर गुरुवार को हल्द्वानी में प्री मानसून की दस्तक हो जाएगी। इससे विभिन्न क्षेत्रों में बरसात होने की संभावना है। बताया कि हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा है। 15 जून से मानसून पूरी तरह से दस्तक दे देगा। जिसके बाद मौसम में ठंडक रहेगी। हालांकि उमस के दौरान लोगों को गर्मी भी झेलनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

हल्की वर्षा की संभावना

रुद्रपुर : तराई में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि गुरूवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तीन दिन तक बारिश का अनुमान लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad