ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

काठगोदाम क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक मकान के आगे युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत्यु की पुष्टि की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

मूलरूप से बबियाड़ धारी का रहने वाला 28 वर्षीय नीरज शर्मा हल्द्वानी में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दमुवाढूंगा में किराए के मकान में रहता था। बताया जाता है कि सुबह जब लोग घरों से निकले तो नीरज के उसी के किराए के घर के बाहर पड़ा पाया। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो आनन-फानन में सूचना काठगोदाम पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष काठगोदाम विमिल मिश्रा ने बताया कि युवक को तुरंत डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां मौत की पुष्टि हुई। शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad