ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शनि बाजार गई एक नाबालिग को कुछ युवकों ने छेड़ दिया। तभी लड़की की मां ने युवकों को पकड़ लिया और मौके पर ही उनकी पिटाई कर दी। बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बीते शनिवार को एक महिला अपनी 12 साल की बेटी के साथ शनि बाजार खरीदारी करने गई थी। बाजार में कुछ युवक नाबालिग के पीछे लग गए। पहले तो वह लड़की से दूरी बनाए रहे, लेकिन फिर अचानक लड़की के पास पहुंच गए और उसे गलत जगह छूने लगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

लड़की ने यह बात अपनी मां को बता दी। इससे पहले कि युवक भाग पाते, लड़की की मां ने उन्हें पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शादाब (22 वर्ष) पुत्र इकबाल निवासी इंदिरानगर बड़ी रोड के ​खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।