खबर शेयर करें -

“अपार्टमेंट में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, मनमुटाव को पुलिस मान रही कारण – परिजनों ने जताई मौत पर संदेह”

 

पूरी खबर शहर के पुराने आरटीओ बैरियर के सामने बने अपार्टमेंट में रह रहे दंपति की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। तीसरी मंजिल पर किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय प्रताप पुत्र कुमारिया, निवासी ग्राम गुड़ा चाचरिया चौकी और उसकी 23 वर्षीय पत्नी रिंकी निवासी ग्राम उमर्टी वरला थाना, का शव कमरे के अंदर नायलॉन रस्सी से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुँचे।

 

 

दोनों मृतकों के परिजनों को भी खबर दी गई, लेकिन युवती के स्वजनों ने दो घंटे तक शव को नीचे नहीं उतारने दिया, उनका आरोप था कि बेटी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।शहर थाना पुलिस ने बताया कि मकान का दरवाजा अंदर से बंद था।

मृतकों के स्वजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। जानकारी के अनुसार प्रताप स्वामी विवेकानंद कॉलेज से बीएड कर रहा था और स्थानीय डिलीवरी लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता था, वहीं उसकी पत्नी रिंकी ने हाल ही में रीवा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था।

पुलिस ने शुरुआती जांच में दोनों के बीच मनमुटाव को आत्महत्या का कारण बताया है, लेकिन अन्य पहलुओं पर जांच जारी है। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सेंधवा भेज दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad