ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चार माह पहले घर से लापता युवतियों को खोजकर पुलिस थाने ले आई। कई घंटे हाईवोल्टेड ड्रामा हुआ। दोनों युवतियों के परिजन समझाते रहे, मगर वह पति-पत्नी के रूप में रहने पर अड़ी रहीं।

हालांकि मशक्कत के बाद दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

कादरीगेट थाने के आवास विकास चौकी क्षेत्र की युवती चार माह पहले दूसरी युवती के साथ लापता हो गईं थीं। युवती के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद आवास विकास चौकी प्रभारी सुधा पाल और दरोगा अनिल सिकरवार ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दोनों युवतियों को खोज लिया। गुरुवार को पुलिस दोनों युवतियों को थाने लाई।

सूचना मिलते ही परिजन भी थाने पहुंच गए। जब परिजनों के साथ जाने की बात कही, तो युवतियों ने ड्रामा शुरू कर दिया। वह हर हाल में साथ-साथ रहने की बात कह रही थीं। अस्पताल निवासी युवती ने बताया कि वह पति और दूसरी युवती ने बताया कि वह पत्नी के रूप में रह रही हैं। वह हर हाल में एक साथ ही रहेंगी। कई घंटे ड्रामे के बाद आखिरकार दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान कुछ तमाशबीन लोग भी खड़े दिखे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad