खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न छात्रसंघ चुनाव में हिमांशु पांडे अध्यक्ष तथा खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। दोनों के निर्वाचन पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान: शहीद महेश सिंह भैसोड़ा इंटर कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, बच्चों ने रेखांकित किए सपनों के भारत के रंग

मोहन कुड़ाई ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों की समस्याओं और उनके हितों को उचित मंच तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिमांशु पांडे और खुशी मेहता छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और विकास से जुड़े विषयों में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें -  MBPG छात्रसंघ चुनाव: 8वें राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम

उन्होंने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही, इस उपलब्धि के लिए उनके परिवारजनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें -  शहीद महेश सिंह भैसोड़ा इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

निवेदक — मोहन कुड़ाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad