खबर शेयर करें -

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आने वाले नए साल 2023 का पहला महीना जनवरी कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. इन जातकों को जनवरी 2023 में खूब पैसा मिल सकता है.

नया साल शुरू होने में हफ्ता भर ही बाकी है. लेकिन सभी के मन में अगले साल के बारे में जानने की जिज्ञासा है कि आने वाला समय उनके लिए क्‍या लेकर आएगा. मासिक राशिफल के अनुसार जनवरी 2023 कुछ राशि वालों को जमकर लाभ कराने वाला है. साल 2023 के जनवरी महीने में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी रहेगी जो 4 राशि वालों को छप्‍पर फाड़ पैसा देगी. आइए जानते हैं कि वह भाग्यशाली राशियां कौनसी हैं.

यह भी पढ़ें -  🔥 19 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा “Fortune Signal”? जानिए आपका Growth Meter कितना मजबूत

जनवरी 2023 में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

मेष (Aries January Rashifal 2023): जनवरी 2023 में शनि गोचर होने जा रहा है जो सभी राशि वालों पर बड़ा असर डालेगा. खासतौर पर मेष राशि वालों को बड़ा फायदा हो सकता है. पुश्तैनी संपत्ति से लाभ हो सकता है. विवाह की बाधाएं दूर होंगी. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. आय बढ़ेगी. बिजनेस में तेजी आएगी.

यह भी पढ़ें -  🔥 19 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा “Fortune Signal”? जानिए आपका Growth Meter कितना मजबूत

वृश्चिक (Scorpio January Rashifal 2023): जनवरी 2023 में वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा. करियर में जो समस्‍याएं थीं, वो अब दूर होंगी. जनवरी 2023 में आपको नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे. अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. कर्ज से राहत मिलेगी. पैसे आने के रास्‍ते खुलेंगे.

धनु (Sagittarius January Rashifal 2023): धनु राशि वालों के लिए साल 2023 का पहला महीना खुशियों की सौगात लेकर आएगा. वर्कप्‍लेस पर खुशी का माहौल रहेगा. आपकी आय बढ़ेगी. करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी. धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी, जो उन्‍हें बड़ी राहत देगी.

यह भी पढ़ें -  🔥 19 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा “Fortune Signal”? जानिए आपका Growth Meter कितना मजबूत

मकर (Capricorn January Rashifal 2023): मकर राशि वालों के लिए जनवरी 2023 आर्थिक रूप से काफी लाभ देगी. कई जगहों से धन प्राप्त होगा. मां लक्ष्मी की कृपा से पैसा-पद-प्रतिष्‍ठा सब कुछ मिलेगी. शनि देव की आराधना करना आपको कई क्षेत्रों में सफलता दिलाएंगे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad