खबर शेयर करें -

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अनुपम खेर लंबे समय से हिंदी सिनेमा जगत का हिस्सा बने हुए हैं, एक्टर अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी पहचाने जाते हैं. लेकिन इस बार अनुपम खेर (Anupam Kher Movies) ना कोई फिल्म और ना ही कोई बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, बल्कि अपनी हालिया वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

अनुपम खेर का नया वीडियो वायरल 

अनुपम खेर (Anupam Kher Viral Video) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अनुपम खेर (Anupam Kher Mahakaal Mandir) माथे पर विभूति, काला टीका, गले में फूलों की माला और भगवा पटका पहने नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में अनुपम खेर (Anupam Kher) को साधु को भेष में देखा जा सकता है. बता दें एक्टर सोमवार को महाकाल के दरबार माथा टेकने पहुंचे थे. उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर दर्शन करने के बाद अनुपम खेर (Anupam Kher Ujjain Mahalkaal Mandir) ने भोलेनाथ का धन्यवाद किया.

यह भी पढ़ें -  🔮 11 मार्च 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज खुल सकते हैं सफलता के नए दरवाजे! जानें मेष से मीन तक किसका दिन रहेगा खास ⚡

 

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने महाकाल के दर्शन करने के बाद अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह माथे पर विभूति और गले में फूलों की माला पहने दिखाई दे रहे हैं. अनुपम ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘आज भोलेनाथ की कृपा से उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूरा करने का अवसर मिला, कोविड के दो साल के कठिन समय के बाद 2022 मेरे लिए प्रभु के आशीर्वाद की तरह था. चरणों में नतमस्तक होकर धन्यवाद किया. आप सबके लिए भी प्रार्थना की, मंदिर का एक नया रूप देखने को मिला! जय महाकाल!’

यह भी पढ़ें -  🔮 11 मार्च 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज खुल सकते हैं सफलता के नए दरवाजे! जानें मेष से मीन तक किसका दिन रहेगा खास ⚡

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट 

अनुपम खेर (Anupam Kher Upcoming Movies) ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर साल 2022 में खूब चर्चाएं बटोर चुके हैं. अब वह कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘एमरजेंसी’ में एक दमदार किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.