ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

भारत के एक स्टार खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है. इस प्लेयर ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इस प्लेयर की तारीफ में बड़ी बात कही है. 

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली है. टीम इंडिया की तरफ से कई युवा खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है, जो टीम का भविष्य माने जाते हैं. भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम जाफर ने उमरान मलिक की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनमें काफी सुधार हुआ है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में देखने के बाद से युवा सीमर की विकेट लेने की क्षमता भी बढ़ी है.

वसीम जाफर ने दिया ये बयान 

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने ESPNक्रिकइंफो के हवाले से कहा, ‘मैंने सोचा कि उनमें काफी सुधार हुआ है. चूंकि मैंने उन्हें आईपीएल में देखा था इसलिए मुझे लगा कि वह इस प्रारूप में हमेशा महंगे रहेंगे क्योंकि उनके पास बहुत अधिक वैरिएशन या धीमी गेंदें नहीं हैं.’

IPL के बाद से किया सुधार 

वसीम जाफर ने आगे बोलते हुए कहा, ‘गति के साथ जो कुछ भी आता है वह मैदान से बाहर चला जाता है क्योंकि बल्लेबाज उस गति का उपयोग करने के लिए काफी चतुर होते हैं, लेकिन उनकी लाइन और लेंथ में काफी सुधार हुआ है. उनके पास विकेट लेने की क्षमता भी है. वह खेलों में महंगे रहे हैं, लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं. इसलिए, जब से मैंने उन्हें आईपीएल में देखा है, तब से उसमें काफी सुधार हुआ है.’

श्रीलंका के खिलाफ किया कमाल 

आईपीएल 2022 के दौरान सेलेक्टर्स को अपनी तेज गति से प्रभावित करने के बाद उमरान मलिक ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मलिक श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सात विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

राजकोट में तीसरे और अंतिम टी20 में मलिक ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और महेश तीक्षाना के रूप में दो विकेट चटकाए, जबकि तीन ओवर में 10.30 की इकॉनोमी से 31 रन दिए. भारत ने अंतिम टी20 में श्रीलंका पर 91 रन से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad